मुख्य सामग्री पर जाएँ
बीटा

धागा अभी पूरी तरह हिन्दी में अनुवादित नहीं हुआ है। जो हिस्सा अभी अनुवादित नहीं है, वह अंग्रेज़ी में दिखाया जाता है।

भजन संहिता 128

यह अध्याय इस भाग का है: Boek V

1क्या ही धन्य है हर एक जो यहोवा का भय मानता है, और उसके मार्गों पर चलता है! 2तू अपनी कमाई को निश्चय खाने पाएगा; तू धन्य होगा, और तेरा भला ही होगा। 3तेरे घर के भीतर तेरी स्त्री फलवन्त दाखलता सी होगी; तेरी मेज के चारों ओर तेरे बच्चे जैतून के पौधे के समान होंगे। 4सुन, जो पुरुष यहोवा का भय मानता हो, वह ऐसी ही आशीष पाएगा। 5यहोवा तुझे सिय्योन से आशीष देवे, और तू जीवन भर यरूशलेम का कुशल देखता रहे! 6वरन् तू अपने नाती-पोतों को भी देखने पाए! इस्राएल को शान्ति मिले!

पद-संख्याएँ चुने हुए अनुवाद के अनुसार हैं और कुछ अध्यायों में एक पद आगे-पीछे हो सकती हैं।

पढ़ने में आसानी

जो मदद करे, वह चुनें। आपकी पसंद इसी डिवाइस पर सहेजी रहती है।

टेक्स्ट का आकार

अपने डिवाइस की सेटिंग्स (ज़ूम, स्क्रीन रीडर, डार्क मोड) इस्तेमाल करना पसंद है? वे यहाँ भी काम करती हैं।