मुख्य सामग्री पर जाएँ
बीटा
दिखावट

धागा अभी पूरी तरह हिन्दी में अनुवादित नहीं हुआ है। जो हिस्सा अभी अनुवादित नहीं है, वह अंग्रेज़ी में दिखाया जाता है।

भजन संहिता 124

यह अध्याय इस भाग का है: Boek V

1इस्राएल यह कहे, कि यदि हमारी ओर यहोवा न होता, 2यदि यहोवा उस समय हमारी ओर न होता जब मनुष्यों ने हम पर चढ़ाई की, 3तो वे हमको उसी समय जीवित निगल जाते, जब उनका क्रोध हम पर भड़का था, 4हम उसी समय जल में डूब जाते और धारा में बह जाते; 5उमड़ते जल में हम उसी समय ही बह जाते। 6धन्य है यहोवा, जिसने हमको उनके दाँतों तले जाने न दिया! 7हमारा जीव पक्षी के समान चिड़ीमार के जाल से छूट गया; जाल फट गया और हम बच निकले! 8यहोवा जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है, हमारी सहायता उसी के नाम से होती है।

पद-संख्याएँ चुने हुए अनुवाद के अनुसार हैं और कुछ अध्यायों में एक पद आगे-पीछे हो सकती हैं।

पढ़ने में आसानी

जो मदद करे, वह चुनें। आपकी पसंद इसी डिवाइस पर सहेजी रहती है।

टेक्स्ट का आकार

अपने डिवाइस की सेटिंग्स (ज़ूम, स्क्रीन रीडर, डार्क मोड) इस्तेमाल करना पसंद है? वे यहाँ भी काम करती हैं।