मुख्य सामग्री पर जाएँ
बीटा

धागा अभी पूरी तरह हिन्दी में अनुवादित नहीं हुआ है। जो हिस्सा अभी अनुवादित नहीं है, वह अंग्रेज़ी में दिखाया जाता है।

होशे 3

यह अध्याय इस भाग का है: Het huwelijk als beeld

1फिर यहोवा ने मुझसे कहा, “अब जाकर एक ऐसी स्त्री से प्रीति कर, जो व्यभिचारिणी होने पर भी अपने प्रिय की प्यारी हो; क्योंकि उसी भाँति यद्यपि इस्राएली पराए देवताओं की ओर फिरे, और किशमिश की टिकियों से प्रीति रखते हैं, तो भी यहोवा उनसे प्रीति रखता है।” 2तब मैंने एक स्त्री को चाँदी के पन्द्रह टुकड़े और डेढ़ होमेर जौ देकर मोल लिया। 3मैंने उससे कहा, “तू बहुत दिन तक मेरे लिये बैठी रहना; और न तो छिनाला करना, और न किसी पुरुष की स्त्री हो जाना; और मैं भी तेरे लिये ऐसा ही रहूँगा।” 4क्योंकि इस्राएली बहुत दिन तक बिना राजा, बिना हाकिम, बिना यज्ञ, बिना स्तम्भ, और बिना एपोद या गृहदेवताओं के बैठे रहेंगे। 5उसके बाद वे अपने परमेश्वर यहोवा और अपने राजा दाऊद को फिर ढूँढ़ने लगेंगे, और अन्त के दिनों में यहोवा के पास, और उसकी उत्तम वस्तुओं के लिये थरथराते हुए आएँगे।

पद-संख्याएँ चुने हुए अनुवाद के अनुसार हैं और कुछ अध्यायों में एक पद आगे-पीछे हो सकती हैं।

पढ़ने में आसानी

जो मदद करे, वह चुनें। आपकी पसंद इसी डिवाइस पर सहेजी रहती है।

टेक्स्ट का आकार

अपने डिवाइस की सेटिंग्स (ज़ूम, स्क्रीन रीडर, डार्क मोड) इस्तेमाल करना पसंद है? वे यहाँ भी काम करती हैं।